MP सरकारी नौकरी 2026: IT ट्रेनी ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू

MP सरकारी नौकरी 2026

MP सरकारी नौकरी 2026

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने आईटी ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 17 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और सुधार अवधि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को 17 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा भी दी है।

आवेदन शुल्क श्रेणीवार

सामान्य वर्ग: ₹500

एससी / एसटी / दिव्यांग वर्ग: ₹250

परीक्षा तिथि और समय

लिखित परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—

पहली पाली: सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक

आयु सीमा का प्रावधान

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु-सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

वेतनमान की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को ₹32,800 से ₹1,03,600 प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।

ट्रेड विषय से संबंधित प्रश्न: 75 अंक

विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और कंप्यूटर: 25 अंक

परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

read more : छत्तीसगढ़ में अब शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी: सरकार ने जारी की राजपत्र अधिसूचना…

Youthwings