iQOO Z11 Turbo Launched: 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11 Turbo, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस
iQOO Z11 Turbo Launched: iQOO ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल चीन में पेश किया गया है और अपने प्रीमियम फीचर्स की वजह से सुर्खियों में है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो बेहतर कैमरा, मजबूत बैटरी और हाई परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।
iQOO Z11 Turbo की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का रियर कैमरा है, जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर रिजल्ट देता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। यह डिवाइस Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव स्मूथ बनता है।
iQOO Z11 Turbo में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कुछ ही समय में तेजी से चार्ज हो जाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
स्टोरेज और रैम के लिहाज से यह फोन कई विकल्पों में उपलब्ध है। इसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज से लेकर 16GB RAM + 1TB स्टोरेज तक के वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो चीन में इसके बेस वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (करीब 35,999 रुपये) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 3999 युआन (लगभग 52,000 रुपये) में उपलब्ध है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में आता है।
फिलहाल iQOO Z11 Turbo सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है और इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगर यह फोन भारतीय बाजार में आता है तो इसे कम रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है, ताकि कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा जा सके।
