गौरी स्प्रैट से शादी के बाद विवादों में Aamir Khan, धर्मगुरुओं ने जताया विरोध
गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद Aamir Khan को लेकर धार्मिक और सामाजिक विवाद गहरा गया है
Aamir Khan की तीसरी शादी पर अब धार्मिक विवाद भी गहरा गया है। आखिर चीफ मुफ्ती ने क्या कहा? फतवे में किन बातों का जिक्र किया गया और देश के अलग-अलग हिस्सों में क्यों हो रहा है विरोध? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
तीसरी शादी के बाद विवादों में Aamir Khan
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद अब उनकी शादी को लेकर धार्मिक विवाद भी शुरू हो गया है। कुछ संगठनों और धर्मगुरुओं ने इस शादी पर आपत्ति जताई है। इसी बीच चीफ मुफ्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर इस्लामी दृष्टिकोण रखते हुए अपनी बात कही है।
चीफ मुफ्ती ने क्या कहा?
वीडियो में चीफ मुफ्ती ने कहा कि Aamir Khan ने एक गैर-मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है और इस विषय पर समाज में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि कुरान के अनुसार मुस्लिम पुरुषों के निकाह से जुड़े नियम स्पष्ट हैं और यदि कोई व्यक्ति धार्मिक मान्यताओं का पालन नहीं करता है तो वह अपने कर्मों के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने इसे धार्मिक दृष्टि से अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही अल्लाह के सामने होगी।
बढ़ा विरोध, कई जगह हुए प्रदर्शन
आमिर खान की शादी को लेकर बिहार के फोर्ब्सगंज सहित कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर ‘लव जिहाद’ जैसे आरोप लगाए। कुछ संगठनों ने उनकी शादी का विरोध करते हुए पुतला दहन भी किया। हालांकि, इन आरोपों पर आमिर खान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Aamir Khan की तीन शादियां
Aamir Khan ने पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से की थी। दोनों का वर्ष 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, लेकिन वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए। हाल ही में 5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
बयानों के बाद तेज हुई बहस
Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और धार्मिक मंचों तक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे अभिनेता का निजी फैसला बता रहे हैं, वहीं कुछ धार्मिक संगठनों और नेताओं ने इसका विरोध जताया है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर आमिर खान या उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट की ओर से कोई नया बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का करारा तंज, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार’…
Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का करारा तंज, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार’…
