Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का करारा तंज, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार’…
‘शेखर टुनाइट’ में Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने जमकर व्यंग्य किया
Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने ऐसा तंज कसा कि हर कोई सुनकर हैरान रह गया। ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और INDIA गठबंधन तक का जिक्र करते हुए उन्होंने कई मजेदार टिप्पणियां कीं। आखिर ऐसा क्या कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया? जानिए पूरी खबर…
Aamir Khan की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तीखा व्यंग्य, ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ वाला बयान वायरल
बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में आमिर खान की शादी को लेकर ऐसा व्यंग्य किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने Aamir Khan की निजी जिंदगी को राजनीति से जोड़ते हुए कई मजेदार लेकिन तीखे तंज कसे।
‘डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं आमिर’
शेखर सुमन ने अपने मोनोलॉग में कहा कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की राजनीति आमिर खान से सीखनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां कई राजनीतिक दल ‘डबल इंजन सरकार’ नहीं चला पा रहे हैं, वहीं आमिर खान ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ सफलतापूर्वक चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले एक गठबंधन हुआ, फिर दूसरा और अब तीसरा गठबंधन भी हो गया। अब इसे सिर्फ गठबंधन नहीं बल्कि ‘महागठबंधन’ कहा जाना चाहिए।
‘परफेक्शनिस्ट’ टैग पर भी ली चुटकी
शेखर सुमन ने Aamir Khan के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ वाले टैग पर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि आमिर किसी भी काम को तब तक करते रहते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट नहीं हो जाते। इसी वजह से लोग उन्हें परफेक्शनिस्ट कहते हैं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती और यही वजह है कि आमिर लगातार नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।
मोदी और INDIA गठबंधन का भी किया जिक्र
अपने व्यंग्य में शेखर सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और INDIA गठबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी और के अच्छे दिन आएं या नहीं, लेकिन आमिर खान के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि अब तो प्रधानमंत्री भी सोच रहे होंगे कि यह आमिर आखिर उनके पीछे कैसे आ गए।
इसके साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन को सलाह देते हुए कहा कि अगर नए और पुराने साथियों को साथ लेकर चलना सीखना है तो आमिर खान से सीखना चाहिए।

परिवार के साथ हुई थी Aamir Khan की तीसरी शादी
शेखर सुमन ने यह भी कहा कि आमिर खान की तीसरी शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां उनकी पहली पत्नी, दूसरी पत्नी, दोनों परिवारों के बच्चे और नई पत्नी गौरी स्प्रैट भी मौजूद थीं। उन्होंने इसे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उदाहरण बताते हुए कहा कि सभी रिश्तों को साथ लेकर चलने की कला हर किसी में नहीं होती।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
‘शेखर टुनाइट’ का यह मोनोलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे शानदार व्यंग्य बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे आमिर खान की निजी जिंदगी पर व्यक्तिगत टिप्पणी मान रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर आमिर खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने खरीदे दर्जनभर अपार्टमेंट्स, नई पत्नी से लेकर एक्स-वाइफ तक सभी रहेंगे साथ!
Aamir Khan ने खरीदे दर्जनभर अपार्टमेंट्स, नई पत्नी से लेकर एक्स-वाइफ तक सभी रहेंगे साथ!
