CM Sai Today Schedule: मुख्यमंत्री साय का सुशासन तिहार और दुर्ग दौरा आज
CM Sai
रायपुर | CM Sai Today Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “सुशासन तिहार – 2025” के तहत आयोजित आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविर में भाग लेंगे। उनका यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।
इसके बाद, मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित अटहरा भाठा हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वे सोनूपुर गांव का दौरा करेंगे। सोनूपुर से 4:40 बजे प्रस्थान कर, वे 4:45 बजे अटहरा भाठा हेलीपैड वापस लौटेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री साय रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल जाएंगे, जहां वे शाम 5:10 बजे से 6 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित “प्रवर्तन कार्यक्रम सह कार्यशाला” में हिस्सा लेंगे।
कार्यशाला के बाद, मुख्यमंत्री साय शाम 6:10 बजे अपने निवास पर पहुंचेंगे।
