कल रायपुर के आसमान में दिखेंगे भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर, घरों की छतों से देख सकेंगे लोग

सारंग हेलीकॉप्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर रायपुरवासियों को भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की रोमांचक झलक देखने को मिलेगी। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान से गुजरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों की उड़ान देख सकेंगे।

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, सटीक समन्वय और बेहतरीन उड़ान कौशल के लिए जानी जाती है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करती है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

Youthwings