Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, चक्रधरपुर मंडल में चौथी लाइन के काम के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास और सुरक्षा सुधार के कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के तहत 1 व 2 नवंबर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 3 नवंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य होगा।

इस विकास कार्य के चलते बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली 5 प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलाने का निर्णय लिया गया है।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची:

  • इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110): नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली यह ट्रेन 1 नवंबर से 3 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425): मालदा टाउन से रवाना होने वाली यह गाड़ी 31 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426): सूरत से रवाना होने वाली यह ट्रेन 2 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433): तिरुपति से चलने वाली यह गाड़ी 2 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434): रक्सौल से चलने वाली यह ट्रेन 5 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।

2 नवंबर को परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलने वाली ट्रेनें:

  • पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): 2 नवंबर को पुरी से चलने वाली यह ट्रेन अपने तय मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते संचालित होगी।
  • योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478): 2 नवंबर को ऋषिकेश से चलने वाली यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी जाएगी।
  • यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है।

  • 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 03 एवं 04 सितंबर 2026 को अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी।
  • 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 05 एवं 06 सितंबर 2026 को अतिरिक्त कोच की सुविधा रहेगी।
Youthwings