CG Contract Employee Regularization Order: छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू, 15 दिनों में मिलेगी खुशखबरी!
CG Contract Employee Regularization Order: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अपने नियमितीकरण (स्थायीकरण) का इंतजार कर रहे संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने दिवाली से ठीक पहले बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मार्ग अब पूरी तरह से साफ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने आधिकारिक तौर पर प्रक्रिया शुरू कर अधिसूचना जारी कर दी है।
वन विभाग के 3,630 कर्मचारियों को मिलेगी सौगात
प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार, छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अपने अंतर्गत 10 वर्ष या उससे अधिक समय से निरंतर सेवाएं दे रहे संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया है।
इस फैसले से कुल 3,630 कर्मचारियों का भविष्य संवरने जा रहा है:
- तृतीय श्रेणी (Class-3): 966 कर्मचारी
- चतुर्थ श्रेणी (Class-4): 2,664 कर्मचारी
GAD की मुहर के बाद नई सेवा शर्तें लागू
वन विभाग ने कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए ‘भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम, 2024’ लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद अब नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे वर्षों से सेवा सुरक्षा और स्थायित्व का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
4 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित (15 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट)
नियमितीकरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
सदस्य: मुख्य वन संरक्षक (रायपुर वृत्त) मणिवासगन एस. और वनमंडलाधिकारी (गरियाबंद) मयंक पाण्डेय।
सदस्य सचिव: उप वन संरक्षक रौनक गोयल।
यह गठित समिति 15 दिनों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी। माना जा रहा है कि दिवाली त्योहार से पहले-पहले कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़ी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
