NTA Recruitment 2026: वीडियो एडिटर, कंटेंट राइटर समेत इन पदों पर नौकरी, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भर्ती का अवसर निकाला है। NTA के Communications and Outreach Department में अनुबंध के आधार पर चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के जरिए 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर, इंग्लिश कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव और रिसर्चर के एक-एक पद के लिए होगी। सभी पद NTA मुख्यालय, नई दिल्ली के लिए हैं।
दो साल की होगी प्रारंभिक नियुक्ति
NTA की ओर से जारी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती नियुक्ति 2 वर्ष के लिए होगी। उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकता के आधार पर अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस भर्ती में कुल 4 रिक्तियां हैं।
पदों का विवरण
वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर – 1 पद
इंग्लिश कंटेंट राइटर – 1 पद
डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव – 1 पद
रिसर्चर – 1 पद
वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को शॉर्ट वीडियो, एक्सप्लेनर वीडियो, एडवाइजरी और कम्युनिकेशन से जुड़ी फिल्में तैयार करनी होंगी।
उम्मीदवार के पास वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। मजबूत पोर्टफोलियो के साथ Adobe Creative Cloud की जानकारी भी आवश्यक है।
इंग्लिश कंटेंट राइटर
इस पद के लिए उम्मीदवार को प्रेस रिलीज, उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी, FAQ, सोशल मीडिया पोस्ट और वेबसाइट कंटेंट तैयार करना होगा।
आवेदक के पास राइटिंग या एडिटिंग के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है।
डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव
इस भूमिका में NTA से संबंधित मीडिया कवरेज की निगरानी, डेटा और सेंटीमेंट एनालिसिस तथा रिपोर्टिंग डैशबोर्ड तैयार करने जैसे कार्य शामिल होंगे।
इस पद के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
read more : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार बिल, जानें क्या बदल जाएगा
रिसर्चर पद के लिए क्या योग्यता?
रिसर्चर को डेस्क रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखने का काम करना होगा।
उम्मीदवार के पास रिसर्च का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ Public Policy या Social Sciences में डिग्री अथवा मास्टर डिग्री की योग्यता निर्धारित की गई है।
अनुभव के आधार पर तय होगा मानदेय
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाला मानदेय उद्योग मानकों के अनुरूप होगा। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए remuneration तय किया जाएगा। विस्तृत भर्ती विज्ञापन में मानदेय से संबंधित बैंड की जानकारी Annexure-II में दी गई है।
NTA Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की भर्ती अधिसूचना के साथ उपलब्ध Annexure-I से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। जिन पदों के लिए writing sample या research sample जरूरी है, वहां संबंधित सैंपल भी आवेदन के साथ भेजना होगा।
पूरा आवेदन निर्धारित ईमेल आईडी dir-admin@nta.gov.in पर भेजना होगा।
ध्यान रखें कि आवेदन 21 अगस्त 2026 तक NTA को प्राप्त हो जाना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
