World Wide Web Day 2026: ग्रेसियस कॉलेज में वेब सुरक्षा, AI और साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रेसियस कॉलेज

अभनपुर। ग्रेसियस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के अवसर पर “World Wide Web: Opportunities, Challenges and Safe Usage” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम में डॉ. डी. कलईचेल्वी (प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग) तथा राकेश कर्ष (प्राचार्य, ग्रेसियस प्राइवेट आईटीआई) मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रिया तिवारी, प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के महत्व, इंटरनेट के इतिहास और सुरक्षित डिजिटल उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की।

डॉ. रिया तिवारी ने बताया वर्ल्ड वाइड वेब का महत्व

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रिया तिवारी ने कहा कि सर टिम बर्नर्स-ली को वर्ल्ड वाइड वेब का जनक माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डिजिटल नवाचार, ज्ञान के आदान-प्रदान और इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

AI, डार्क वेब और साइबर सिक्योरिटी पर छात्रों ने बनाए आकर्षक पोस्टर

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डार्क वेब, इंटरनेट का इतिहास, कंप्यूटर की पीढ़ियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सिक्योरिटी जैसे समसामयिक विषयों पर रचनात्मक और ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण, रचनात्मकता और समग्र प्रभाव के आधार पर किया।

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान: गोपेश (बी.एससी. कंप्यूटर साइंस, पंचम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: नामदेव (बी.सी.ए., तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: प्रियंका एवं समूह (बी.सी.ए., तृतीय सेमेस्टर)

विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी रहे उपस्थित

कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका अदिति पाण्डेय ने किया, जबकि अंत में श्रीमती मोनिका साहू ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वेनुका साहू (कॉमर्स), राजेन्द्र साहू (अंग्रेजी), लक्ष्मी साहू (कंप्यूटर), युतिका तिवारी (प्रबंधन), सुमीत साहू (कॉमर्स) सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Youthwings