‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन

अभिजीत दीपके

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता और छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अभिजीत दीपके ने कहा कि, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।” इसके साथ उन्होंने दावा किया कि लगातार चलाए गए आंदोलन और छात्रों के समर्थन का परिणाम सामने आया है। उनका कहना है कि यह फैसला उन युवाओं की आवाज का असर है, जो पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

‘यह छात्रों की जीत है’

दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही छात्रों के साथ खड़ी रही और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करती रही। उन्होंने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों और अभिभावकों की जीत है जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।

CJP ने भी जताई खुशी

कॉकरोच जनता पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर इस घटनाक्रम का स्वागत किया। पार्टी ने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन और लगातार बनाए गए दबाव के बाद यह फैसला सामने आया है। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग जारी रखने की बात कही।

NEET-UG विवाद के बाद बढ़ा था आंदोलन

गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे। छात्र संगठन और विपक्ष सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Youthwings