नकटी कार्रवाई पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार से की मुआवजे की मांग

नकटी गांव कार्रवाई

नकटी गांव में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी की ओर से गठित जांच समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, शिव डहरिया, विकास उपाध्याय, जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सरकार पर झूठ बोलने का आरोप

पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि नकटी प्रकरण को लेकर सरकार अपराधबोध में दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जिम्मेदार मंत्री और पदाधिकारी लगातार बयान बदलकर पूरे घटनाक्रम से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।

पत्र का हवाला देकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित जमीन की मांग सरकार के कार्यकाल में ही की गई थी। उनका आरोप है कि इस तथ्य के बावजूद मामले को पिछली सरकार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जो वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती।

read more : ATM में CASH खत्म? पैसे नहीं निकल रहे, RBI ने शुरू की जांच

ग्रामीणों को राहत देने की मांग

कांग्रेस ने नकटी गांव में हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की। पार्टी का कहना है कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा और राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई।

Youthwings