1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

Passport fee hike July 2026

विदेश मंत्रालय ने 20 जून की अधिसूचना में Passports (Amendment) Rules, 2026 किया जारी, सामान्य पासपोर्ट की फीस 67% बढ़ी, तत्काल श्रेणी भी हुई महंगी

 

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें जारी कर दी हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से 20 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार, नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी । 2012 के बाद पासपोर्ट शुल्क में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है ।

 

नॉर्मल पासपोर्ट अब ₹2,500 में बनेगा

18 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदकों के लिए 36 पेज वाले नए या री-इश्यू पासपोर्ट की फीस नॉर्मल श्रेणी में ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दी गई है । वहीं तत्काल (Tatkal) श्रेणी में यह शुल्क ₹3,500 से बढ़कर ₹5,000 हो गया है ।

 

60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए नॉर्मल फीस ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,500 और तत्काल फीस ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 कर दी गई है ।

 

खोए या डैमेज पासपोर्ट पर ज्यादा खर्च

पासपोर्ट खोने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में रिप्लेसमेंट शुल्क में भी भारी वृद्धि की गई है । 36 पेज वाले पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए नॉर्मल श्रेणी में ₹5,000 और तत्काल श्रेणी में ₹7,500 देने होंगे । वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹6,000 और ₹8,500 होगा ।

 

नाबालिगों के लिए भी बढ़ी फीस

18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के लिए 36 पेज वाले नए या री-इश्यू पासपोर्ट की फीस नॉर्मल श्रेणी में ₹1,750 और तत्काल श्रेणी में ₹4,250 तय की गई है । खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए नॉर्मल शुल्क ₹4,250 और तत्काल शुल्क ₹6,750 होगा ।

 

अन्य सेवाओं की नई दरें और राहत

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC), सरेंडर सर्टिफिकेट, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन और अन्य पासपोर्ट-संबंधी प्रमाणपत्रों के लिए भारत में ₹750 शुल्क निर्धारित किया गया है । हालांकि, इमरजेंसी सर्टिफिकेट भारत में पहले की तरह निःशुल्क जारी किए जाएंगे ।

 

वहीं, 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट (री-इश्यू नहीं) के लिए 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी ।

 

नियमों में क्या बदला?

विदेश मंत्रालय ने Passports Rules, 1980 में संशोधन कर Schedule IV को नए शेड्यूल से प्रतिस्थापित किया है । नए नियमों के अनुसार, वयस्कों को जारी पासपोर्ट की अधिकतम वैधता 10 वर्ष और नाबालिगों के लिए 5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होगी ।

 

1 जुलाई 2026 या उसके बाद जमा किए गए सभी पासपोर्ट आवेदनों पर नई दरें लागू होंगी ।

 

 

Read more- 

Passport Seva 2.0: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ पहले से आसान, जानें क्या है ई-पासपोर्ट और कैसे करें आवेदन

 

Youthwings