Raipur Blinkit Office Sealed: फायर सेफ्टी और नियमों में खामियां मिलने पर निगम की कार्रवाई

Raipur Blinkit Office Sealed

Raipur Blinkit Office Sealed: लखनऊ में हुई आगजनी की घटना के बाद देशभर में फायर सेफ्टी मानकों की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में रायपुर नगर निगम ने शहर में संचालित ब्लिंकिट के एक कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए उसे (Raipur Blinkit Office Sealed) सील कर दिया। निगम की जांच में भवन और संचालन से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

जांच में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर उठे सवाल

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस परिसर में कार्यालय संचालित किया जा रहा था, वह पूरी तरह तैयार नहीं था। इसके बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधियां जारी थीं। जांच के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़े आवश्यक इंतजाम भी पर्याप्त नहीं पाए गए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

Raipur Blinkit Office Sealed

read more : GST Fraud Case: राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

सड़क पर पार्किंग से प्रभावित हो रहा था यातायात

अधिकारियों ने बताया कि परिसर में कर्मचारियों और अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में नगर निगम को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद कार्यालय को (Raipur Blinkit Office Sealed) सील कर दिया गया। निगम का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और वैधानिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

शहरभर में चल रही जांच

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। फायर सेफ्टी, भवन अनुमति और अन्य आवश्यक नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Apex Bank Scam: 18.13 करोड़ के गबन मामले में 8 कर्मचारी बर्खास्त, EOW करेगी जांच

Youthwings