10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म: CGBSE ने जारी किए नर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के नतीजे
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपने अंकों के सत्यापन या उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब संशोधित परिणाम देख सकते हैं।
मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम 24 जून 2026 को जारी किए गए हैं और सभी संबंधित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपने परिणाम की जानकारी प्राप्त करें और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।
read more: राजीव गांधी शिक्षा मिशन फर्नीचर घोटाला: ACB की दोबारा एंट्री, दस्तावेजों की जांच शुरू
