रायपुर-बिलासपुर रूट पर रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, अंडरब्रिज निर्माण के चलते 25 से 29 जून तक कई ट्रेनें रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन पर निर्माण कार्य के कारण 10 ट्रेनें रद्द, 3 का परिचालन शॉर्ट टर्मिनेट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 जून से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
10 ट्रेनें रहेंगी रद्द
निर्माण कार्य के चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा:
28 जून 2026 को रद्द:
– गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
25 एवं 28 जून 2026 को रद्द:
– गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
26 एवं 29 जून 2026 को रद्द:
– गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
– गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
3 ट्रेनों का परिचालन होगा शॉर्ट टर्मिनेट
इसके अलावा, निम्नलिखित ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा:
– 25 एवं 28 जून 2026: गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
– 25 एवं 28 जून 2026: झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
– 25 जून 2026: गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी, यह गाड़ी बिलासपुर-रायपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। इस निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
Read more-
