Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Train Cancelled: इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते 22 जून से 3 जुलाई तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित
Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। 22 जून से 3 जुलाई तक 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रेनों के रूट व समय में बदलाव किया गया है। सफर पर निकलने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें, वरना आपकी यात्रा अटक सकती है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल अलर्ट: 10 ट्रेनें रद्द, कई के रूट और समय में बदलाव
Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के रूट व समय में बदलाव का निर्णय लिया है। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की संभावना है।
बिलासपुर मंडल में चल रहा बड़ा काम
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

Chhattisgarh Train Cancelled: रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी-
रायगढ़–बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (68737/68738)
रायपुर–गेवरा रोड मेमू (68746)
गेवरा रोड–रायपुर मेमू (68745)
रायपुर–कोरबा पैसेंजर (58204)
कोरबा–रायपुर पैसेंजर (58203)
बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू (68733/68734)
बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू (68731/68732)
एक ट्रेन देरी से चलेगी
1 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस करीब 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
आंशिक रूप से समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त या शुरू होंगी-
गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (68861) बिलासपुर में समाप्त होगी
झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (68862) बिलासपुर से शुरू होगी
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से पैसेंजर के रूप में चलाने का निर्णय लिया है-
कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) को कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा
हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा
रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
