Chhattisgarh Morning News: असम दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लौटते ही बीजेपी की अहम बैठकों में होंगे शामिल
Chhattisgarh Morning News: असम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर शाम रायपुर लौटेंगे, जहां बीजेपी की कोर कमेटी और कार्यसमिति की अहम बैठकों में आगामी रणनीति पर मंथन होगा।
Chhattisgarh Morning News: असम दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी की बड़ी रणनीतिक बैठकों में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति से लेकर कोर कमेटी तक, कई अहम फैसलों पर मंथन होना है। आखिर क्या है बीजेपी की नई रणनीति? जानिए पूरी खबर…
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज अपने असम दौरे के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय असम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री देर शाम राजधानी रायपुर लौटेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
प्रदेश भाजपा की अहम बैठकों का दौर आज से शुरू हो रहा है। पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही 13 मई को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री Shiv Prakash विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev और संगठन महामंत्री Pawan Sai कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
बताया जा रहा है कि कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और शोक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और पार्टी की भविष्य की योजनाओं को लेकर भी व्यापक चर्चा होने की संभावना है।
