Assam Voter List : असम में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.43 लाख नाम हटाए गए

Assam Voter List : असम में 10 फरवरी 2026 को स्पेशल रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में करीब 2.49 करोड़ मतदाता शामिल हैं। पिछले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में यह संख्या 0.97 प्रतिशत कम है।

असम के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के अनुसार, ड्राफ्ट लिस्ट में कुल वोटरों की संख्या 2.52 करोड़ थी, जो अब घटकर 2.49 करोड़ रह गई है। इसमें 1.24 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिला और 343 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

61 लाख से अधिक घरों में वेरिफिकेशन

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तहत असम में करीब 61 लाख घरों में जाकर वेरिफिकेशन किया गया। इस प्रक्रिया में हजारों चुनाव अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर और सुपरवाइजर शामिल थे। राजनीतिक दलों ने निगरानी के लिए 61,533 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए। इस समीक्षा के बाद असम में 31,486 मतदान केंद्र तय किए गए।

SIR के दौरान हटाए गए नाम

SIR के दौरान ड्राफ्ट लिस्ट में से 2.43 लाख नाम हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुई थी। इसमें 10,56,291 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, जिनमें मौत, नई जगह शिफ्ट होने या डुप्लीकेट एंट्री शामिल थी।

D-वोटर की स्थिति

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 93,021 D-वोटर शामिल थे। D-वोटर वे लोग होते हैं, जिनकी नागरिकता पर सरकार को संदेह होता है। इन्हें वोट देने की अनुमति नहीं होती और इनके वोटर कार्ड नहीं बनाए जाते। इन्हें फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत ट्रिब्यूनल के माध्यम से ही वोटिंग की स्थिति तय की जाती है।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में व्यापक स्तर पर सुरक्षा समीक्षा (SIR) की जाएगी। चुनाव आयोग ने मार्च या अप्रैल में होने वाले आगामी चुनावों के लिए असम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बैठक आयोजित की है।

Youthwings