छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए करियर का बड़ा मौका: ओबेरॉय, ताज और हयात जैसे फाइव स्टार होटलों में मिलेगी नौकरी

ओबेरॉय, ताज और हयात जैसे फाइव स्टार होटलों में मिलेगी नौकरी

ओबेरॉय, ताज और हयात जैसे फाइव स्टार होटलों में मिलेगी नौकरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित है और नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) से संबद्ध है।

राष्ट्रीय स्तर के होटल समूहों में मिल रहा रोजगार

SIHM रायपुर का रिकॉर्ड रहा है कि यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को ओबेरॉय, ताज, हयात, मैरियट, फेयरमॉन्ट और सयाजी जैसे देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों में रोजगार मिला है। संस्थान ने अल्प समय में ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का मुकाम हासिल किया है।

डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सुविधा

संस्थान में होटल मैनेजमेंट से जुड़े डिग्री, डिप्लोमा और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

डेढ़ वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के बाद छात्र सीधे फाइव स्टार होटलों में नियुक्त हो जाते हैं।

तीन वर्षीय बीएससी हॉस्पिटैलिटी कोर्स पूरा करने पर छात्रों को शुरुआत में 15 से 25 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाता है।

प्रवेश परीक्षा और आवेदन तिथि

SIHM रायपुर में प्रवेश NCHM JEE 2026 के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026

प्रवेश परीक्षा: 25 अप्रैल 2026

परिणाम: मई 2026

ऑनलाइन काउंसलिंग: जून 2026 से

read more : छत्तीसगढ़ में बना नया पेंशन फंड: OPS कर्मचारियों के लिए पेंशन निधि नियम 2026 लागू

पात्रता और परीक्षा पैटर्न

किसी भी विषय से 12वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं

12वीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य

कोई आयु सीमा नहीं

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें इंग्लिश, सर्विस एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और गणित से कुल 120 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

आधुनिक सुविधाएं और छात्रावास

आईएचएम रायपुर में आधुनिक फूड प्रोडक्शन लैब, बेकरी लैब, हाउसकीपिंग लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और अलग-अलग बालक एवं बालिका छात्रावास की व्यवस्था है। यह संस्थान इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग पर विशेष जोर देता है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को हो रहा सीधा लाभ

इस संस्थान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य के भीतर ही राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और रोजगार मिल रहा है। इससे स्थानीय होटल इंडस्ट्री को भी कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है और बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम हुई है।

 

Youthwings