Bilspur High Court: जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों के तबादले

Bilspur High Court

Bilspur High Court

Bilspur High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल न्यायिक प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस में नई पदस्थापना

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत डॉ. ममता भोजवानी को कोरबा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरिता दास को मनेंद्रगढ़ में द्वितीय जिला न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रश्मि नेताम का दुर्ग से धमतरी और श्रुति दुबे का मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर तबादला किया गया है। अमित राठौर को सारंगढ़ तथा यशोदा नाग को कोंडागांव में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के भी तबादले

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) वर्ग में भी कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खुशबू जैन का महासमुंद से गरियाबंद, प्रणव वैद्य का धमतरी से बिलासपुर और लव कुमार लहरे का कोरबा से रामानुजगंज स्थानांतरण किया गया है। वहीं सुनिति नेताम का कांकेर से सारंगढ़ तबादला किया गया है।

नई नियुक्तियां और पदस्थापना

इसके अतिरिक्त सागर चंद्राकर को कटघोरा में पदस्थ किया गया है, जबकि गीतांजलि कश्यप का महासमुंद से बिलासपुर तबादला किया गया है। राजधानी रायपुर में प्रज्ञा सिंह, सुहासिनी ठाकुर, चंद्रप्रताप सिंह और प्रीति पालीवाल की नई नियुक्तियां की गई हैं।

 

 

 

 

read more : Amazon, Flipkart समेत अन्य वेयरहाउसों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, अवैध चाकू मिलने पर प्रबंधकों को दी चेतावनी

Youthwings