12वीं पास के लिए बड़ी भर्ती: क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर आज से आवेदन शुरू

12वीं पास के लिए बड़ी भर्ती

12वीं पास के लिए बड़ी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने वर्ष 2026 के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों में कुल 10,644 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की तारीखें घोषित

इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
सभी आवेदन राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

पदों का विवरण

इस भर्ती में शामिल पद—

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)

क्लर्क ग्रेड-II

जूनियर असिस्टेंट

इन पदों पर भर्ती राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों और जिला कार्यालयों के लिए की जाएगी।

शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
साथ ही CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

कंप्यूटर ज्ञान के लिए RS-CIT, DOEACC/NIELIT, COPA या राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष प्रमाणपत्र मान्य होंगे।

आयु सीमा और छूट

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थी सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉग-इन करें।
यदि पहले से पंजीकरण नहीं है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
इसके बाद LDC भर्ती 2026 लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी—

लिखित परीक्षा

टाइपिंग टेस्ट

दोनों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

वेतनमान और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-8 के अंतर्गत वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

कहां देखें नोटिफिकेशन?

भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना के लिए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान SSO पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

read more : Amazon, Flipkart समेत अन्य वेयरहाउसों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, अवैध चाकू मिलने पर प्रबंधकों को दी चेतावनी

 

Youthwings