Youth Congress Leader Arrested: मारपीट और दहशत फैलाने के मामले में युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Youth Congress Leader Arrested

Youth Congress Leader Arrested: गांव में रैली निकालकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, अब इनामी युवा कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जो किया, उसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी

Youth Congress Leader Arrested: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गांव में दहशत फैलाने, मारपीट और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को गिरफ्तार कर लिया है। भागवत थवाइत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को उसके साथियों के साथ पकड़ने के बाद पुलिस ने कटगी गांव में उसका जुलूस भी निकाला, जिससे पूरे क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

यह मामला बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटगी गांव का है, जहां बीते दिनों हुई हिंसक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी भागवत थवाइत, उसके पिता संतोष थवाइत सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत तब हुई जब गांव की महिला कमांडो टीम ने भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को उनके ढाबे में कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। महिला कमांडो टीम ने जब इसका विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी।

इसके बाद मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती दौर में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई और आरोपियों के हौसले भी बुलंद होते गए।

गांव में निकाली रैली, फैलाया दहशत का माहौल

ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने से नाराज होकर भागवत थवाइत ने कथित रूप से अपने समर्थकों के साथ गांव में रैली निकाली। आरोप है कि इस दौरान उसने गांव में गाली-गलौज, धमकी और शक्ति प्रदर्शन करते हुए दहशत का माहौल बनाया।

 यह भी पढ़ें: बलौदा बाजार हिंसा : क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार

स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपियों ने एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और लोग आक्रोशित हो उठे।

Youth Congress Leader Arrested: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मारपीट की घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के ढाबे पर पहुंच गए, जहां उन्होंने भागवत के पिता संतोष थवाइत की पिटाई कर दी। हालांकि मुख्य आरोपी भागवत थवाइत अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कसडोल पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचना पड़ा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण देर रात करीब 3 बजे तक थाने में डटे रहे।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और मुख्य आरोपी भागवत थवाइत पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने भागवत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का कटगी गांव में जुलूस निकाला, जिसे कानून-व्यवस्था बहाल करने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Youth Congress Leader Arrested: युवा कांग्रेस ने भी लिया एक्शन

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी सख्त रुख अपनाया है। संगठन ने भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है। पार्टी ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में नाम आने के बाद यह निर्णय लिया।

आगे क्या?

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ दहशत फैलाने, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि गांव में दोबारा ऐसा माहौल न बने।

Youthwings