26 माह से भारतीय टीम से बाहर दिग्गज क्रिकेटर पुजारा ने लिया संन्यास , ऐसा रहा क्रिकेट करियर

भारतीय टीम

भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पुजारा करीब 26 महीने से भारत की टेस्ट टीम से बाहर थे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के बाद टीम में वापसी नहीं हो सकी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय जर्सी पहनना और हर बार मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना शब्दों में बयान करना नामुमकिन है। हर अच्छी चीज़ का अंत होता है और मैं अपार कृतज्ञता के साथ भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूँ। सपना पूरा हुआ, कोई पछतावा नहीं।”

चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट करियर

37 वर्षीय पुजारा ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 7,195 रन बनाए।

उनका टेस्ट औसत 43.60 और सर्वोच्च स्कोर 205 रन है।

उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए।

वनडे में उन्होंने 5 मैच खेले और 51 रन बनाए।

पुजारा भारत के टेस्ट क्रिकेट में सबसे भरोसेमंद नंबर 3 बल्लेबाजों में से एक रहे।

वे भारत के टेस्ट क्रिकेट में आठवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 21,301 रन बनाए हैं।

सेलिब्रिटी प्रतिक्रियाएं

पूर्व कप्तान और स्पिन गुरु अनिल कुंबले ने कहा, “शानदार करियर के लिए बधाई। आप इस खेल के एक महान दूत रहे हैं।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “आपका धैर्य, मेहनत और दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक रहा है। आपके द्वारा हासिल किए गए मुकाम पर आपको गर्व होना चाहिए।”

Youthwings