T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फाइनल में, विष्णुदेव साय-भूपेश बघेल समेत नेताओं ने जताई खुशी!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया की इस जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने खुशी जताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि टीम इंडिया को ढेरों शुभकामनाएं। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज में फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीम वर्क, साहस और खेल कौशल का परिचय दिया है, जिससे पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।

 

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एकजुट होकर अद्भुत प्रदर्शन किया और जीत को यादगार बना दिया।

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप जीतने से बस एक कदम दूर है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल मुकाबले के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैच बेहद रोमांचक रहा। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के शानदार कैच, हार्दिक पांड्या और बुमराह के अंतिम ओवर तथा शिवम दुबे की सधी हुई गेंदबाजी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।

Youthwings