होली पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रायपुर :-रायपुर में होली के दौरान तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार होली के मौके पर पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में कुछ बदमाश तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 वर्ष), काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ जरहा पिता देवानंद साहू (26 वर्ष) और पंडरी निवासी नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
