Transfer News: अचानक क्यों बदले गए 106 पटवारी? क्या ACB कार्रवाई से जुड़ा है मामला?

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

Transfer News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक Transfer किया गया, जिसने पूरे महकमे में हलचल मचा दी है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिले के 106 पटवारियों के Transfer किए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए Transfer को प्रशासन की सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

लंबे समय से एक ही ब्लॉक और तहसील में थे कार्यरत

जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही ब्लॉक और तहसील में कार्यरत पटवारियों को अन्य ब्लॉकों में Transfer किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और जमीनी स्तर पर कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से कई बार कामकाज में अनियमितताएं और शिकायतें बढ़ने लगती हैं।

हाल ही में ACB की कार्रवाई भी चर्चा में रही

हाल के दिनों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई भी चर्चा में रही है। ऐसे में यह कदम उसी दिशा में सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, ताकि व्यवस्था को बेहतर किया जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।

इस बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद विभाग के भीतर हड़कंप का माहौल है। कई कर्मचारी अचानक हुए ट्रांसफर से हैरान नजर आए, वहीं कुछ इसे प्रशासन की आवश्यक पहल मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस निर्णय से विभाग में जवाबदेही तय करने और कार्य में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

read more : सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही: कचरे में मिले सैकड़ों नए school Uniform, आखिर कौन है जिम्मेदार

Transfer
Transfer
Transfer
Transfer
Youthwings