Korba Crime News: शक की सनक! कोरबा में पति ने पत्नी का सिर काटकर किया धड़ से अलग, कटा सिर लेकर गांव में घूमने लगा आरोपी

Korba Crime News

Korba Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति बना हैवान, बच्चों के सामने ही उजाड़ दिया अपना घर

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसका कटा हुआ सिर लेकर गांव की गलियों में घूमने लगा।

Korba Crime News: चरित्र शंका और घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम हमले की पहली बरसी, कश्मीर में हाई अलर्ट, पर्यटन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा

बच्चों के सामने ही दिया वारदात को अंजाम

इस घटना की सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिस वक्त आरोपी इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था, उस समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में खुलेआम घूमने लगा, जिसे देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। सोशल मीडिया पर इस भयावह घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Korba Crime News

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव और सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Youthwings