फुटपाथ पर गुज़ारी रातें, आज 116 कुत्तों के मसीहा, Mithun Chakraborty ने 45 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्बान की

Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty

देशभर में आवारा कुत्तों को लेकर बहस और कोर्ट के आदेशों पर चर्चा के बीच, एक सच्ची कहानी सामने आई है जो इंसानियत और प्यार की मिसाल पेश करती है। यह कहानी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Mithun Chakraborty की है, जिन्होंने अपने 116 कुत्तों के लिए 45 करोड़ रुपये की आलीशान प्रॉपर्टी समर्पित कर दी।

कुत्तों के लिए परिवार जैसा प्यार
मिथुन चक्रवर्ती के लिए कुत्ते सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। मड आइलैंड में उन्होंने एक भव्य फार्महाउस बनवाया है, जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। इस फार्महाउस में हर कुत्ते के लिए अलग कमरा है, जिसमें एयर कंडीशनिंग से लेकर कस्टम-मेड बिस्तर तक सभी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां 116 कुत्तों की देखभाल के लिए पूरी टीम तैनात है, जो समय पर खाना खिलाने, नहलाने, टहलाने और उनकी सेहत का ध्यान रखने का काम करती है।

बहू मदालसा शर्मा का खुलासा
मिथुन की बहू और अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने 2023 में एक इंटरव्यू में बताया था, “मेरे सास-ससुर को कुत्तों से बेहद लगाव है। पहले ऊटी और कोयंबटूर में भी दर्जनों कुत्ते हमारे साथ रहते थे। मुंबई में भी हमारे पास 16 अलग-अलग नस्लों के कुत्ते हैं, जिनके लिए अलग सेक्शन है और हर एक की जरूरत का पूरा ख्याल रखा जाता है।” उन्होंने कहा कि कुत्तों की देखभाल सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा रिश्ता है, जो खुशी में बदल जाता है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर
मिथुन चक्रवर्ती की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। एक दौर था जब वे फुटपाथ पर सोते थे और कई दिन भूखे रहते थे। रंग-रूप को लेकर ताने सुनने पड़ते और काम नहीं मिलता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “कभी-कभी तो सिर्फ यही सोचकर सो जाता था कि कल कुछ खाने को मिलेगा या नहीं।” लेकिन आज मिथुन चक्रवर्ती 400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मैसूर में 18 बंगले, मसीगुडी में 16 लक्जरी कॉटेज, ऊटी और मैसूर में कई होटल्स और मड आइलैंड का आलीशान बंगला है।

फुटपाथ पर रातें गुजारने से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक बनने और अपने कुत्तों के लिए मसीहा बन जाने तक, मिथुन दा की कहानी इंसानियत, लगन और सच्चे प्यार का जीता-जागता सबूत है।

Youthwings