The Great Shamsuddin Family Trailer रिलीज, कृतिका कामरा लेकर आ रहीं नई मजेदार OTT फिल्म, जानिए पूरी डिटेल

The Great Shamsuddin Family Trailer: अनुषा रिजवी, जो पीपली लाइव के लिए जानी जाती हैं, अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट शम्‍सुद्दीन फैमिली’ लेकर आ रही हैं। इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह कहानी एक परिवार की है, जो 12 घंटों की टाइमलाइन पर आधारित है। फिल्म में कृतिका कामरा लीड रोल निभा रही हैं।

यह एक हल्की-फुल्की, गुदगुदाने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म है। कहानी बानी नाम की एक लड़की की है, जो अपनी निजी पसंद, करियर और परिवार के बीच फँसी है। ट्रेलर में कृतिका के साथ पूरब कोहली, श्रेया धनवंतरी, जूही बब्बर, शीबा चड्ढा और डॉली अहलूवालिया नजर आते हैं। लेकिन सबसे अधिक ध्यान खींचती हैं वरिष्ठ अभिनेत्री फरीदा जलाल, जिनकी मौजूदगी हमेशा खास होती है।

फिल्म की खासियत यह है कि यह दिल्ली में घटने वाली एक ही दिन की कहानी है। बानी अहमद का किरदार निभा रहीं कृतिका कामरा एक राइटर हैं, जिन्हें अपने करियर की सबसे जरूरी 12 घंटे की डेडलाइन पूरी करनी है। लेकिन उसका दिन उथल-पुथल तब शुरू होता है जब उसकी मां, मौसी, भाई-बहन और एक्स-लवर, सब अचानक उसके अपार्टमेंट में आ धमकते हैं।

फिल्म का ट्रेलर बानी के जीवन के इसी हड़कंप को दिखाता है, एक तरफ काम की सख्त टाइमलाइन और दूसरी तरफ परिवार के कई छोटे-बड़े ड्रामे। इन सबके बीच वह खुद को संभालने की कोशिश करती है, जिससे फिल्म एक मजेदार फैमिली सर्कस में बदल जाती है।

अनुषा रिजवी का निर्देशन

अनुषा रिजवी ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ रुकावटों के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि परिवार कैसे हमारे सबसे कठिन दिनों में भी साथ खड़ा होता है। बानी के इस पागलपन भरे दिन में हर दर्शक अपने किसी न किसी रिश्तेदार को पहचान पाएगा।

कृतिका कामरा का किरदार

कृतिका कामरा ने कहा कि बानी एक मिडिल-क्लास परिवार की सबसे जिम्मेदार बेटी है, जो सबकी उम्मीदों पर खरी उतरती है, यहां तक कि तब भी जब वह अपने भविष्य के लिए बस एक दिन अपने लिए चाहती है।

‘द ग्रेट शम्‍सुद्दीन फैमिली’ OTT रिलीज डेट

यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को JioHotstar पर रिलीज होगी।

Youthwings