तेजस्वी यादव के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि तेजस्वी ने खुद अपने नवजात बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस सुखद खबर की जानकारी दी।

राजश्री ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“सुप्रभात। आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए मैं खुद को बेहद आभारी, धन्य और प्रसन्न महसूस कर रहा हूं। जय हनुमान।”

तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों, समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। परिवार के सदस्य भी इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी इस खुशखबरी को X पर साझा करते हुए लिखा,
“हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी और राजश्री को ढेरों बधाइयां। ईश्वर इस नन्हे मेहमान को खूब सारा प्यार, आशीर्वाद और खुशियां दें।”

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पहली बार मार्च 2023 में पिता बने थे, जब उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब बेटे के जन्म से यादव परिवार में खुशी का माहौल और भी खास हो गया है।

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के घर दोबारा दादा-दादी बनने की खुशी देखी जा रही है। यह अवसर यादव परिवार के लिए एक और सुखद याद बन गया है।

Youthwings