शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

सूरजपुर। जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

 

मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा, प्रतापपुर का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे नशे की हालत में छोटे बच्चों की कक्षा लेते दिखाई दे रहे थे। शिकायत के बाद की गई जांच में यह बात भी सामने आई कि वे रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे।

 

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षक रोशनलाल उरांव को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय, प्रेमनगर (जिला सूरजपुर) निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासन और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Youthwings