Special Train List: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 14 दिसंबर से दौड़ेगी नई स्पेशल ट्रेन

Special Train List: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08401 भुवनेश्वर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच 14 दिसंबर 2025 से चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन भुवनेश्वर से रात 23:00 बजे रवाना होकर संबलपुर, टिटलागढ़, कांटाभाजी और महासमुंद होते हुए अगले दिन 12:55 बजे रायपुर, 14:00 बजे दुर्ग और 18:20 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 08:00 बजे एलटीटी (मुंबई) पहुंचेगी।

वापसी यात्रा का विवरण

वापसी में गाड़ी संख्या 08402 एलटीटी से संबलपुर के लिए 16 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भुसावल, नागपुर और गोंदिया होते हुए 06:00 बजे दुर्ग, 07:00 बजे रायपुर पहुंचेगी और महासमुंद, कांटाभाजी के रास्ते अगले दिन 15:30 बजे संबलपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, कांटाभाजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बडनेरा, अकोला, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर दिया गया है। यात्री ट्रेन से जुड़ी विस्तृत जानकारी NTES (National Train Enquiry System) ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग और रायपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Youthwings