दिल्ली में कल कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली, 5 हजार छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता होंगे शामिल…
दिल्ली में कल कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली
दिल्ली में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ से भी करीब 5 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बैज ने बताया कि रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बीजेपी के घुसपैठियों के आरोपों पर पलटवार
बैज ने बीजेपी के घुसपैठियों को लेकर लगाए गए आरोपों का भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “बीजेपी पहले यह बताए कि घुसपैठिए कहां से और कैसे आए। केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद घुसपैठिए कैसे आए? जहां-जहां चुनाव हुए वहां घुसपैठियों के नाम पर नौटंकी की जा रही है। बिहार में तो घुसपैठिए खत्म हो गए, अब असम और बंगाल में रहेंगे। वोटर लिस्ट में विपक्षियों के नाम काटे जा रहे हैं। यह सब एक राजनीतिक साजिश है।”
read more : लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हंगामा: झलक को तरसे फैंस, कुर्सियां और बोतलें फेंकी, ममता बनर्जी ने मांगी माफी
विजन 2047 पर चर्चा कांग्रेस का बहिष्कार की घोषणा
विधानसभा सत्र में विजन 2047 पर चर्चा को लेकर बहिष्कार की घोषणा पर सीएम के बयान का जवाब देते हुए बैज ने कहा, “कांग्रेस खून-पसीने से सींची हुई पार्टी है। हम चुनाव में हार या किसी प्रताड़ना से डरते नहीं हैं। लोग भूख से मर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस भविष्य के विजन 2047 की चर्चा जारी रखेगी। 2047 तक आप रहेंगे या नहीं, यह तय करने का समय है।”
