Son Of Sardaar 2 Day 1: ‘Son Of Sardaar 2’ का पहला दिन — Ajay Devgn की फिल्म ने उम्मीदों पर कितना खरा उतरा?

Son Of Sardaar 2 Day 1

Son Of Sardaar 2 Day 1

Son Of Sardaar 2 Day 1: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 1 अगस्त को रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की। फिल्म का मुकाबला उसी दिन रिलीज़ हुई ‘धड़क 2’ से था। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। सवाल यह है कि क्या अजय देवगन अपनी नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को प्रभावित कर पाए? आइए जानते हैं पहले दिन की कमाई और बॉक्स ऑफिस का हाल।

जस्सी के अवतार में लौटे अजय

पहले भाग की सफलता के बाद इस सीक्वल से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को खूब हंसाया और अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के पाजी स्टाइल में नजर आए। वहीं, उनके साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने भी दर्शकों को आकर्षित किया।

ओपनिंग कलेक्शन उम्मीद से कम

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज़ के पहले दिन भारत में 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म कम से कम 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी। इस लिहाज़ से फिल्म की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

फिल्म का सीधा मुकाबला सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ से था। वहीं, अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही थी।
हालांकि, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया, लेकिन ‘सैयारा’ की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

कुल मिलाकर, पहले दिन का परिणाम चौंकाने वाला जरूर रहा, लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म की किस्मत वीकेंड और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

Youthwings