SI बनने का मौका: 27 फरवरी तक करें आवेदन

SI

SI

बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub Inspector Prohibition) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा की पूरी जानकारी

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा वर्ग अनुसार:

सामान्य वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष

पिछड़ा वर्ग व महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष

अनुसूचित जाति/जनजाति: 42 वर्ष

आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

शारीरिक मानक (Physical Standard)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

सामान्य व पिछड़ा वर्ग:

लंबाई: 165 सेमी

सीना: 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)

अत्यंत पिछड़ा, SC/ST वर्ग:

लंबाई: 160 सेमी

सीना: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)

महिला उम्मीदवारों के लिए:

न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी

न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

आवेदन प्रक्रिया ऐसे करें पूरी

सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर Prohibition Dept. – Application Link (Advt. No. 03/2026) पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन कर आवेदन शुल्क जमा करें।

सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन की पुष्टि के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

read more : Ajit Pawar Died In Plane Crash: डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 की मौत

Youthwings