SA20 सीज़न 4 का शेड्यूल जारी : न्यूलैंड्स करेगा ओपनिंग मैच और फाइनल की मेज़बानी, फाइनल 25 जनवरी को न्यूलैंड्स में

SA20

SA20

SA20 सीज़न 4 : दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित टी20 लीग SA20 का चौथा सीजन अब पूरी तरह से तैयार है। 26 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 25 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक क्रिकेट एक बार फिर फैंस को देखने को मिलेगा। इस सीजन की ओपनिंग और फाइनल मुकाबले की मेज़बानी न्यूलैंड्स स्टेडियम, केपटाउन करेगा।

सीजन की शुरुआत मौजूदा चैंपियन MI केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत से होगी। SA20 कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने बताया कि छुट्टियों के दौरान फैंस को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले सीज़न में न्यूलैंड्स के सभी मैच हाउसफुल रहे थे, और इस बार फाइनल रविवार को होने के चलते और भी ज्यादा दर्शकों की उम्मीद है।

इस बार पहली बार डरबन को प्लेऑफ मैच की मेज़बानी करने का मौका मिला है।

क्वालीफायर 1: 21 जनवरी, डरबन

एलिमिनेटर: 23 जनवरी, सेंचुरियन

क्वालीफायर 2: 24 जनवरी, वांडरर्स, जोहान्सबर्ग

ग्रीम स्मिथ ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि लगातार दिनों में दो मैच सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग जैसे पास-पास के वेन्यू पर होना ट्रैवल मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स के लिहाज़ से बेहद फायदेमंद होगा।

फिलहाल सभी 6 टीमें 9 सितंबर को होने वाली नीलामी की तैयारी में लगी हैं, जहां वे अपनी 19-सदस्यीय स्क्वाड को अंतिम रूप देंगी।

गौर करने वाली बात यह है कि सनराइज़र्स ईस्टर्न केप ने SA20 के पहले दो सीजन जीते थे, लेकिन पिछले सीजन में उन्हें MI केपटाउन के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Youthwings