राज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र में बीजेपी ने उतारे विनोद तावड़े समेत चार चेहरे

राज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार नेताओं को मैदान में उतारते हुए सियासी समीकरण साफ कर दिए हैं।

इन नेताओं को मिला मौका

बीजेपी ने जिन नामों पर मुहर लगाई है, उनमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले प्रमुख हैं। इसके अलावा पार्टी ने माया चिंतामण ईवनाते और रामराव कुडकुते को भी उम्मीदवार बनाया है।

सियासी नजरें चुनाव पर

बीजेपी की इस सूची के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव में इन चेहरों के जरिए पार्टी संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश में नजर आ रही है। राज्यसभा की इस सीट के लिए अब अन्य दलों की रणनीति पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 

read more : त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं: होली मनाने घर जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, युवक की मौत

Youthwings