Raipur IPL Match 2026 से पहले सख्त एडवाइजरी: टिकट होने पर भी इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
Raipur IPL Match 2026 Advisory: 1500 पुलिस जवानों की तैनाती, स्कैनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री, स्टेडियम जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Raipur IPL Match 2026 Advisory: IPL का रोमांच चरम पर, लेकिन एक छोटी गलती रोक सकती है आपकी एंट्री! जानिए कौन-कौन सी चीजें ले जाने पर लगेगा बैन और क्या हैं नए नियम…
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में लंबे इंतजार के बाद Indian Premier League 2026 के मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है, लेकिन इस बार स्टेडियम में एंट्री को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं।
रायपुर बना RCB का सेकेंड होम ग्राउंड
Raipur IPL Match 2026 Advisory: इस सीजन में Royal Challengers Bengaluru (RCB) के लिए रायपुर को सेकेंड होम ग्राउंड बनाया गया है। यहां 10 मई को RCB और Mumbai Indians के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना Kolkata Knight Riders से होगा।
इन मैचों को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और टिकटों की भारी डिमांड है।

टिकट होने पर भी एंट्री में सख्ती
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, सिर्फ टिकट होना ही स्टेडियम में एंट्री की गारंटी नहीं है। अगर कोई दर्शक प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचता है, तो उसे गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।
इस बार पहली बार सीट नंबर वाले टिकट जारी किए गए हैं और हर गेट पर स्कैनिंग की जाएगी। स्कैनिंग में समय लग सकता है, इसलिए दर्शकों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है।
1500 पुलिस जवानों की तैनाती
Raipur IPL Match 2026 Advisory: मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चार स्तरों में बांटा गया है। पूरे आयोजन के लिए करीब 1500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।
पुलिस का फोकस न केवल स्टेडियम के अंदर बल्कि बाहर ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण पर भी है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

14 पॉइंट की सख्त Raipur IPL Match 2026 Advisory
Raipur IPL Match 2026 Advisory में कई चीजों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इनमें शामिल हैं:
- शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका-तंबाकू
- माचिस, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ
- बोतल, टिफिन, कांच के कंटेनर
- चाकू, कैंची, ब्लेड और अन्य धारदार वस्तुएं
- लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट
- हैंड बैग, सूटकेस, बैकपैक
- झंडे, लाठी, हॉकी स्टिक, बॉल
- परफ्यूम, स्प्रे, सिरिंज
- सिक्के, कागज के पैकेट और प्रचार सामग्री
इसके अलावा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है।
समय से पहले पहुंचना जरूरी
पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि गेट पर स्कैनिंग प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए दर्शकों को मैच शुरू होने से काफी पहले स्टेडियम पहुंचना चाहिए।
लेट आने पर या नियमों का उल्लंघन करने पर एंट्री नहीं दी जाएगी, जिससे आपका मैच देखने का सपना अधूरा रह सकता है।
Raipur IPL Match 2026 को लेकर जहां उत्साह चरम पर है, वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन कोई ढील नहीं बरतना चाहता। ऐसे में दर्शकों के लिए जरूरी है कि वे सभी नियमों का पालन करें और बिना प्रतिबंधित सामान के ही स्टेडियम पहुंचे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा किया
