अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भवती महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
दुर्ग। भिलाई में एक गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, भिलाई टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली महिला गुरुवार को नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर में रूटीन अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। जांच के दौरान डॉ. गिरीश वर्मा ने महिला के साथ गलत हरकत की, जिससे वह घबरा गई और तुरंत बाहर निकल आई।
महिला ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बहाने अपने प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरना शुरू कर दिया और पैंट की चेन खोल दी, जिससे वह असहज महसूस करने लगी। उस वक्त कमरे में कोई नर्स मौजूद नहीं थी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुपेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बाद डायग्नोसिस सेंटर के मालिक ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने केस वापस लेने से साफ इनकार कर दिया।
देर रात पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग शहर के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
