Motorola ने लॉन्च किए Moto G37 और Moto G37 Power, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
मोटोरोला ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिए हैं.
Motorola ने भारत में अपनी नई G-सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज को बजट और एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए पेश किया है.
Moto G37 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. वहीं Moto G37 Power के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है.
दोनों स्मार्टफोन 25 मई से Flipkart ,Motorola और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. लॉन्च ऑफर के तहत IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा सकता है.
Display and Processor
दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है और डिस्प्ले 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है.
परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को स्मूद बनाता है.
Storage and Software
Moto G37 में 4GB LPDDR4x RAM दी गई है, जबकि Moto G37 Power में 8GB तक RAM का विकल्प मिलता है. दोनों फोन RAM Boost फीचर के साथ आते हैं, जिसकी मदद से वर्चुअल RAM को बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकता है.
दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा.
Camera and Battery Features
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी की बात करें तो Moto G37 में 5,200mAh बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. वहीं Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
