प्रदेश भर के 10,000 से अधिक ठेकेदार हुए लामबंद, शासन को दिया अल्टीमेटम, प्रधानमंत्री से शिकायत करने की दी चेतावनी, जानिए वजह…

रायपुर: प्रदेश भर के 10,000 से अधिक ठेकेदार निर्माण विभागों में बढ़ती भ्रष्ट्राचार और भुगतान न मिलने की समस्याओं के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी, पीएचई और जल संसाधन सहित कई अन्य एजेंसियों में ठेकेदारों को भुगतान में अनियमितता और देरी से भारी परेशानी हो रही है।

शासन को अल्टीमेटम:

ठेकेदारों ने शासन को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और भुगतान नहीं किया गया, तो वे सभी चल रही और आगामी निविदाओं का बहिष्कार करेंगे।

प्रधानमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी:

ठेकेदारों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें अनसुनी रहीं, तो वे इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी उठाएंगे। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

Youthwings