MBBS Student Assault Raipur: रायपुर के NIT के पास MBBS छात्र पर 20-25 युवकों ने किया हमला, FIR अभी नहीं दर्ज

रायपुर के NIT के पास नालंदा परिसर में ओडिशा के एक MBBS छात्र पर 20-25 युवकों ने हमला किया। आरोपियों में NSUI कार्यकर्ता का नाम शामिल। MBBS Student Assault Raipur की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

MBBS Student Assault Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के NIT के पास नालंदा परिसर में देर रात एक MBBS छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र अंजन पांडा ने थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि करीब 20 से 25 युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

अंजन पांडा ओडिशा के रहने वाले हैं और रायपुर के डगनिया क्षेत्र में रहते हैं। घटना 28-29 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है। छात्र ने बताया कि वह नालंदा परिसर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

छात्र के अनुसार, मारपीट करने वालों में ओज प्रकाश पांडे, नमन चौहान, रौनक जैन (सदर बाजार निवासी), हैदर और श्रेयांश सहित करीब 20 लोग शामिल थे। अंजन पांडा ने बताया कि ओज प्रकाश पांडे NSUI से जुड़ा हुआ है और अन्य हमलावर भी उसके साथ आए थे।

मारपीट के बाद छात्र ने सरस्वती नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने घटना की शिकायत ले ली है, लेकिन FIR अभी तक दर्ज नहीं की गई है।

Youthwings