पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर

Police Transfer

Police Transfer

Kanker: जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक, 04 सहायक उपनिरीक्षक, 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस बड़े फेरबदल से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में हलचल देखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ थानों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ नए और सक्रिय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की कमान दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Youthwings