यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 21 ट्रेनें, कई प्रभावित…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और रेल संरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा और 21 मेमू व पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (23 से 26 दिसंबर) और नॉन-इंटरलॉकिंग (27 दिसंबर) के दौरान किया जाएगा। इस अवधि में रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 11 ट्रेनें तथा नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने बताया कि

  • 26 दिसंबर को 1 ट्रेन
  • 27 दिसंबर को 10 ट्रेनें
  • 28 दिसंबर को 9 ट्रेनें
  • 29 दिसंबर को 1 ट्रेन रद्द रहेंगी

27 दिसंबर को रद्द ट्रेनें

68741 दुर्ग–गोंदिया, 68743 गोंदिया–इतवारी, 68744 इतवारी–गोंदिया, 68742 गोंदिया–दुर्ग,
68709, 68721, 68729 रायपुर–डोंगरगढ़,
68723 डोंगरगढ़–गोंदिया,
58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर,
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया।

28 दिसंबर को रद्द ट्रेनें

68711 डोंगरगढ़–रायपुर,
68713 गोंदिया–इतवारी, 68714 इतवारी–बालाघाट, 68715 बालाघाट–इतवारी,
68716 इतवारी–गोंदिया,
68724 गोंदिया–रायपुर,
68730 डोंगरगढ़–रायपुर,
58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर।

अन्य तिथियों पर

  • 26 दिसंबर: 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा
  • 29 दिसंबर: 68710 डोंगरगढ़–रायपुर

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 27 दिसंबर को ट्रेन 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त होगी
  • ट्रेन 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर दुर्ग से प्रारंभ होगी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Youthwings