Dhurandhar OTT Deal: नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा

dhurandhar

dhurandhar

Dhurandhar OTT Deal:  रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म ने बेहद कम समय में 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर इतिहास रच दिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह अब 800 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

OTT डील में बना नया कीर्तिमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं, और यह डील अब तक की सबसे महंगी हिंदी ओटीटी डील मानी जा रही है। बिजनेस टुडे ने मूवी क्रिटिक रवि चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से दावा किया है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स 285 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं।

‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा

इस डील के साथ ही ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2024 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रुपये में खरीदे थे। यानी ‘धुरंधर’ की डील 10 करोड़ रुपये ज्यादा की बताई जा रही है। हालांकि, इस आंकड़े को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्लोबल डिमांड और जबरदस्त क्रेज

रवि चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह डील ‘Dhurandhar’ की अभूतपूर्व डिमांड, आक्रामक प्रमोशन और ग्लोबल अपील को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि थिएटर में पूरी तरह से रिलीज होने से पहले ही नेटफ्लिक्स का इतना बड़ा दांव फिल्म पर उनके जबरदस्त भरोसे को दिखाता है।

OTT पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर’?

Dhurandhar OTT Deal: ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आमतौर पर किसी भी फिल्म को थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर’ जनवरी 2026 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 16 से 30 जनवरी 2026 के बीच ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।

Youthwings