Lakheshwar Baghel Wife News: हमले की खबर पर यू-टर्न! MLA लखेश्वर बघेल की पत्नी ने खुद ही काटी नस, इस बात से थीं परेशान

Lakheshwar Baghel Wife News: जगदलपुर से सामने आए मामले में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी से जुड़ी घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पहले इसे बाहरी हमला बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह कोई आपराधिक हमला नहीं था।

सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक की पत्नी सुमित्रा बघेल हाल ही में अपनी मां के निधन के बाद गहरे मानसिक तनाव में थीं। इसी मानसिक स्थिति के कारण उन्होंने स्वयं को चोट पहुंचाई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है।

फिलहाल सुमित्रा बघेल की हालत स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

पहले क्या आई थी जानकारी

इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि विधायक की पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अस्पताल में उनसे घटना के बारे में लिखकर बताने को कहा गया था, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब पुलिस जांच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

पुलिस ने अपील की है कि इस संवेदनशील मामले में अफवाहों से बचा जाए और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा किया जाए।

Youthwings