Kawardha Women Raped Minor: सनसनीखेज मामला, शादीशुदा महिला ने नाबालिग को होटल बुलाकर बनाया शिकार, POCSO के तहत गिरफ्तारी

Kawardha Women Raped Minor: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए POCSO Act के तहत केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया से हुई पहचान, फिर होटल में वारदात

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान महिला से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

आपको बताते चले कि 1 मार्च को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां महिला ने भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर और दबाव के कारण देरी से दर्ज हुई शिकायत

घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिसके चलते वह मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सका। कुछ समय बाद हिम्मत जुटाकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Youthwings