Jaismine Lamboria Won Gold: भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता गोल्ड
Jaismine Lamboria Won Gold
Jaismine Lamboria Won Gold: भारतीय महिला बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 57 किलोग्राम वज़न वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को हराकर भारत को इस टूर्नामेंट का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
पहले राउंड में पीछे, दूसरे में शानदार वापसी
लिवरपूल में हुए इस खिताबी मुकाबले की शुरुआत में जैस्मिन थोड़ा दबाव में रहीं और पहला राउंड हार गईं। लेकिन दूसरे राउंड से उन्होंने जबरदस्त वापसी की और बेहतरीन पंच और रणनीति के दम पर 4-1 के अंतर से जीत दर्ज की। जूलिया सेरेमेटा 2024 पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट हैं, इसलिए यह मुकाबला आसान नहीं था।
जीत के बाद जैस्मिन का बयान
गोल्ड मेडल जीतने के बाद जैस्मिन ने ओलंपिक डॉट कॉम से कहा, “मैं इस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। पेरिस 2024 में जल्दी बाहर होने के बाद मैंने अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती पर बहुत मेहनत की। यह जीत पूरे एक साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है।”
अन्य भारतीय बॉक्सर्स का प्रदर्शन
भारत की पूजा रानी को 80 किलोग्राम कैटेगरी में सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, नुपुर ने 80 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
