सियासत को चुनौती: भारत-पाकिस्तान के 117 दिग्गजों ने मोदी-शहबाज को खुली चिट्ठी लिखी, तनाव खत्म करने की पैरवी

India Pakistan peace letter to PM Modi and Shehbaz Sharif

दिल्ली और इस्लामाबाद में हाई कमिश्नर नियुक्त करने, एयरस्पेस खोलने और जम्मू-कश्मीर पर बातचीत की भी मांग

 

 

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को लेकर दोनों देशों की करीब 117 प्रमुख हस्तियों ने एक साथ आवाज उठाई है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ पत्रकार, वकील और पूर्व राजनयिक शामिल हैं। सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक साथ खुली चिट्ठी लिखकर दुश्मनी खत्म करने की अपील की है।

 

चिट्ठी में क्या कहा गया?

सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष ओपी शाह की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से बातचीत बहाल करने, राजनयिक संबंध सामान्य करने, वीजा सेवाएं शुरू करने और शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही गई है । चिट्ठी में कहा गया है कि दुनिया की एक-पांचवीं आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले ये दो पड़ोसी देश अपनी बड़ी युवा आबादी का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और लगातार तनाव विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।

 

India Pakistan peace letter to PM Modi and Shehbaz Sharif

117 हस्तियों की सूची: किस-किस ने की पैरवी?

भारत की ओर से इस चिट्ठी पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, आरजेडी सांसद मनोज झा, रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत और कई पत्रकारों व सोशल एक्टिविस्ट्स ने हस्ताक्षर किए हैं । वहीं पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, वैज्ञानिक परवेज हूदभॉय ने भी इसका समर्थन किया है।

 

दोनों सरकारों से क्या-क्या मांगें हैं?

हस्ताक्षरकर्ताओं ने दोनों प्रधानमंत्रियों से स्पष्ट और तत्काल कदम उठाने की मांग की है :

 

– 2004 और 2007 की वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए

– दोनों देशों का एयरस्पेस दोबारा खोला जाए

– दिल्ली और इस्लामाबाद में हाई कमिश्नर की दोबारा नियुक्ति की जाए

– भारत-पाकिस्तान के बीच वीजा सेवाएं सामान्य की जाएं

– जम्मू-कश्मीर पर फिर से बातचीत शुरू की जाए

– मीडिया पर लगी पाबंदियां हटाई जाएं और पत्रकारों को स्वतंत्र रिपोर्टिंग की अनुमति दी जाए

 

चिट्ठी में कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनना ही दक्षिण एशिया में शांति और विकास का एकमात्र विकल्प है।

 

 

India Pakistan peace letter to PM Modi and Shehbaz SharifIndia Pakistan peace letter to PM Modi and Shehbaz Sharif

 

 

 

Read more- 

Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- BJP ने वोट लूटे, शुभेंदु अधिकारी को पहले जेल जाना चाहिए

 

 

Youthwings